मधुबनी | 25 मार्च 2026
मधुबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर मजरही गांव में की गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को कलुआही थाना को सूचना प्राप्त हुई कि हरिपुर मजरही निवासी सिकन्दर मंडल उर्फ सिंकू अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी के घर की घेराबंदी की।
जैसे ही पुलिस घर में प्रवेश की, एक व्यक्ति वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सिकन्दर मंडल उर्फ सिंकू, पिता शुभचन्द्र मंडल उर्फ दुलाई मंडल, निवासी हरिपुर मजरही, थाना कलुआही, जिला मधुबनी के रूप में बताई।
इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से लकड़ी के तख्ते पर कपड़े में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में कलुआही थाना कांड संख्या 66/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
