मधुबनी। ‘हर घर तिरंगा-2026’ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मधुबबैठक में तय किया गया कि 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे टाउन क्लब मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद गणेशी साह-अकलू महतो द्वार पहुंचेगी। यहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं नमन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा का समापन होगा।नी शहर में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे टाउन क्लब मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद गणेशी साह-अकलू महतो द्वार पहुंचेगी। यहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं नमन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा का समापन होगा।
मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा होंगे मुख्य अतिथि
भाजपा के अनुसार, तिरंगा यात्रा में पटना साहिब के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के अन्य गणमान्य लोग भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे।
14 और 15 अगस्त को भी होंगे कार्यक्रम
बैठक में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े अन्य कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।
वहीं 15 अगस्त को भाजपा जिला परिसर में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा।
17 अगस्त को संत रविदास जयंती वर्ष पर जिलास्तरीय बैठक
इसके अलावा 17 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं पावन जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिलास्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ पार्टी के माननीय जनप्रतिनिधि और सम्मानित कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में ये नेता रहे मौजूद
मासिक बैठक में सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, सतीश ठाकुर, संतोष भगत, शिवशंकर पाण्डेय, प्रशांत राय, संजय महतो, राजीव झा, शेखर सुमन, गिरधारी झा, आदित्य झा, कन्हैया साह, दीप्ति राउत, माला देवी, रितु मंडल, प्रतिमा रंजन, चन्द्रवीर यादव, पंकज सिंह राठौड़, आयुष सिंह, राकेश रंजन सहित अन्य जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत आयोजित होने वाली इस यात्रा को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया है।
