Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में भाजपा का प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

मधुबनी में भाजपा का प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

 

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यों पर हुई चर्च

मधुबनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन एवं गरीब जनकल्याण के 12 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर ने किया।

सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया तथा अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान का भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने पाग, चादर और बुके भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि मंत्री लखेन्द्र पासवान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, अधिवक्ता सरोजानंद झा, पद्म भूषण से सम्मानित शिवम पासवान, सुबोध कुमार चौधरी, रंजीत यादव, सरोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, सुनील मिश्र, मिथिलेश झा, प्रतिमा रंजन, रेणु देवी, रीना सर्राफ, आदित्य झा, कन्हैया साह, चंदन पासवान, चंद्रवीर यादव, पंकज सिंह राठौड़, गिरधारी झा, शेखर सुमन, मनोज तिवारी, अमरेश श्रीवास्तव, पवन कापड़ी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, राजीव झा, मीन देवी, मृत्युंजय झा, वरुण कुमार, लाल दास, विनय पंडित, रोहित कुमार प्रसाद, मुसाफिर यादव, मनीष रंजन, अनुरुद्ध राय, जगरनाथ राय, नरेन्द्र कुमार, रामकृपाल महतो और सुमन झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री मृत्युंजय कुमार कुंदन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर