Monday, June 1, 2026
No menu items!
Homeबिहारजयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख रुपये की लूट, हथियार के बल पर...

जयनगर में दिनदहाड़े 6 लाख रुपये की लूट, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से नकदी छीनी

 

जयनगर (मधुबनी):

मधुबनी जिले के जयनगर शहर में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे दी। शहर के मारवाड़ी मुहल्ला स्थित मिरचाई पट्टी इलाके में दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से करीब 6 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार नकदी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया और उनके पास मौजूद लगभग 6 लाख रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेजी से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी सदानंद कुमार तथा जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जयनगर में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना ने आम लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर