Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Homeबिहारमिथिला पेंटिंग को मिलेगा वैश्विक बाजार, ई-कॉमर्स पोर्टल निर्माण की प्रगति की...

मिथिला पेंटिंग को मिलेगा वैश्विक बाजार, ई-कॉमर्स पोर्टल निर्माण की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

 

डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ेंगे मिथिला कलाकार

मधुबनी, 09 मई 2026।   मिथिला चित्रकला को वैश्विक पहचान दिलाने और स्थानीय कलाकारों को डिजिटल बाजार से जोड़ने की दिशा में मधुबनी जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में NIC पटना द्वारा निर्माण किए जा रहे ई-कॉमर्स पोर्टल की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मिथिला चित्रकला के कलाकारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा उनकी कलाकृतियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने पोर्टल के तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने की रणनीति बनाई।

कलाकारों को मिलेगा डिजिटल मंच, सीधे खाते में पहुंचेगी बिक्री राशि

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने निर्देश दिया कि मिथिला चित्रकला संस्थान द्वारा NIC पटना, डाक विभाग मधुबनी एवं State Bank of India के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक एमओयू की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल के संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी या वित्तीय बाधा नहीं आनी चाहिए।

डीएम ने कहा कि यह ई-कॉमर्स पोर्टल मिथिला चित्रकला कलाकारों के लिए एक मजबूत डिजिटल मंच साबित होगा। पोर्टल के पूरी तरह शुरू होने के बाद कलाकार अपनी पेंटिंग एवं अन्य कलाकृतियां ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। बिक्री होने पर राशि सीधे संबंधित कलाकारों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पारदर्शी भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

मधुबनी पेंटिंग मिथिला की सांस्कृतिक पहचान”

जिलाधिकारी ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग केवल एक कला नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पहचान है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इस कला को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी और स्थानीय कलाकारों के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहा है ताकि कलाकारों को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार से जोड़ा जा सके। ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण कलाकारों को भी अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री का अवसर मिलेगा।

तकनीकी समन्वय के लिए होगी विशेष बैठक

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मिथिला चित्रकला संस्थान द्वारा संबंधित विभागों की आईटी टीम के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पोर्टल निर्माण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में मिथिला चित्रकला संस्थान, मधुबनी के निदेशक चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-उपनिदेशक नीतीश कुमार, आईटी मैनेजर आशिष कुमार, State Bank of India सौराठ शाखा के प्रबंधक आशीष रंजन झा, लेखा पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सहायक विकास कुमार मंडल एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर मो० सरफराज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर