Tuesday, May 12, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में जाम से राहत की तैयारी तेज, रेलवे सड़क सुधार की...

मधुबनी में जाम से राहत की तैयारी तेज, रेलवे सड़क सुधार की प्रक्रिया शुरू

 

मधुबनी | 4 मई 2026

मधुबनी रेलवे स्टेशन चौक (बजरंगबली मंदिर) से 13 नंबर रेलवे गुमटी तक लगने वाले रोज़ाना जाम की समस्या के समाधान की दिशा में अब तेजी से काम शुरू हो गया है।

इस मार्ग पर भारी भीड़, अधिक वाहन दबाव, खराब सड़क और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लोगों को रोज़ परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने पहले ही रेलवे विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था।

अब पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए साइट सर्वे पूरा कर लिया गया है और विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने इस काम को प्राथमिकता देने की बात कही है और रेलवे विभाग से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही, जाम से तुरंत राहत के लिए ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और स्टेशन के पास व्यवस्थित पार्किंग बनाने पर भी जोर दिया गया है।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस कार्य में हर संभव सहयोग किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके और यातायात सुचारु व सुरक्षित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर