Tuesday, February 24, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में 26 फरवरी को होगी भूकंप आपदा मॉक ड्रिल मिथिला...

मधुबनी में 26 फरवरी को होगी भूकंप आपदा मॉक ड्रिल मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ में हुआ ब्रीफिंग सत्र व पूर्वाभ्यास

 

जिले में 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली भूकंप आपदा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मिथिला चित्रकला संस्थान परिसर में विस्तृत ब्रीफिंग सत्र एवं पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान भूकंप एवं अग्निकांड जैसी संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। ब्रीफिंग सत्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), गृहरक्षक दल, अग्निशमन विभाग, आपदा मित्रों सहित अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार ने सभी एजेंसियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक भूकंप की स्थिति उत्पन्न की गई, जिसमें भवन क्षतिग्रस्त होने, लोगों के मलबे में फंसने तथा अफरातफरी की परिस्थिति को दर्शाया गया। बचाव दलों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आधुनिक उपकरणों की सहायता से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

इस दौरान संचार व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा और अग्निशमन टीम की सक्रियता भी परखी गई। हाई राइज भवनों में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें बचाव दलों की त्वरित कार्रवाई और समन्वित कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जांच की गई।

आपदा के समय कम होगा प्रतिक्रिया समय

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के नियमित अभ्यास से आपदा के समय प्रतिक्रिया समय कम होता है और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होता है। साथ ही, आम नागरिकों में भी आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे आपात स्थिति में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित होते हैं।मॉक ड्रिल के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया।

ये अधिकारी रहे उपस्थि

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार, डीटीओ रामबाबू, लोक शिकायत पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, कमांडेंट होम गार्ड अमित कुमार, सहायक आपदा पदाधिकारी रजनीश कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर