बिहार के बेतिया जिला के इनरवा थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के साथ ही उसके ससुराल के सात अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।
पति–पत्न पत्नी की शादी 23 अप्रैल 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज़ से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता रहा। शादी के समय पिता ने कुल छह लाख से अधिक की दहेज राशि और सामान दिए थे, लेकिन इसके बावजूद पति और उसके माता-पिता अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे।
जब महिला ने दहेज की मांग से इनकार किया, तो वह कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान की गई। आरोप है कि इसी बीच पति ने एक अन्य महिला से संबंध बना लिए, जिसका विरोध करने पर उसने और उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया।
जनवरी 2026 में, महिला का कहना है कि पति ने उसकी निजी तस्वीर को फेसबुक पर अपलोड कर वायरल कर दिया, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा और वह मानसिक रूप से टूट गई। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस इस मामले की गतिविधियों और सबूतों की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई के लिए सबूत जुटा रही है। �
