अड़रियासंग्राम (मधुबनी) से गौतम झा की रिपोर्ट
झंझारपुर प्रखंड के नवटोल गांव निवासी भाजपा जिला झंझारपुर के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह का शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया । भाजपा जिला अध्यक्ष बच्चाबाबू कामत के साथ नंदकुमार महतों, विजय राउत, पंकज चौधरी, संदीप दास ,भरत चौधरी एवं राजेश मिश्रा ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्टी का झंडा समर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । जिलाध्यक्ष बच्चाबाबू कामत ने बताया कि भाजपा ने न सिर्फ एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया बल्कि मैंने अपना एक ईमानदार साथी भी खो दिया जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है । वे मिथिला ही नहीं बिहार क्रिकेट जगत में प्रसिद्ध अंपायर थे । आज उनके कितने शागिर्द बच्चे बिहार स्तर और कुछ राज्य से बाहर जाकर क्रिकेट खेल रहे हैं । उनके निधन पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष बच्चाबाबू कामत, नंदकुमार महतों, विजय राउत, पंकज चौधरी, संदीप दास, राजो देवी, भरत चौधरी, राजेश मिश्रा, जयकांत यादव, पप्पू साह, दीपक कुमार झा, विजय शंकर, बद्रीनाथ मिश्र, पाखी चौधरी आदि ने शोक व्यक्त किया है ।
निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में वरीय शिक्षाविद सह पत्रकार प्रोफेसर विश्वनाथ ठाकुर उर्फ कन्हैया ठाकुर, डाक्टर संजीव शमा, समीर मिश्र, रतन रवि, धर्मेंद्र नारायण झा, रविंद्रनाथ झा, रूद्रकांत मिश्र, रामाकांत मिश्र, नीरज सिंह पिंटू, सुरेश यादव, सुभाष यादव, संतोष कुमार मंडल, रामलषण यादव, सुमन कुमार लाल, अशोक कुमार सिंह, देवकांत मुन्नाभाई, शैलेंद्रनाथ झा, अमरदेव ठाकुर, संजय कर्ण, अर्जुन कुमार, राजकुमार झा, विकास झा, प्रदीप कुमार झा, सानू झा, विशेश्वर कुमार बिंदु, मोहम्मद अली हसन, सरफराज सिद्दीकी, सोहैल अख्तर, जयशंकर जी, हरिशंकर प्रसाद, विष्णुकांत सिंह, रितेश कुमार राय, जीतेन्द्र कुमार, शिवकुमार, सुदेश शांडिल्य, मोहम्मद आलम, आनंद कुमार झा, कन्हैया झा, शंभूनारायण जन, देवकांत झा, सुशील कामत, जैलेन्द्र यादव, सुरेश झा, बीरेन्द्र दत्त, ब्रम्हानंद यादव, जगदीश चौपाल, राजकुमार पासवान, भरत प्रसाद गुप्ता, मलयनाथ मिश्र, अड़रियासंग्राम के समाजसेवी सह स्वतंत्र पत्रकार गौतम झा अप्पू सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं ।