Monday, December 8, 2025
No menu items!
Homeबिहारनिवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नव नियुक्त जिला कांग्रेस...

निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नव नियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुबोध मंडल का पद ग्रहण सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ

आज जिला कांग्रेस कार्यालय मधुबनी में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नव नियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुबोध मंडल का पद ग्रहण सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने उन्हें आगे के संघर्ष में पूरा सहयोग देने का आश्वाशन दिया साथ में सभी कार्यकर्ताओं, का प्रेम, स्नेह, और आशीर्वाद रखने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व एम एल सी श्री प्रेम चंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सुबोध मंडल जी पार्टी के कार्यक्रम और विचारधारा को पूर्व अध्यक्ष के सहयोग से उनके द्वारा किए गए कार्य को अनवरत आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की जिस सोच के साथ सुबोध मंडल जी को अध्यक्ष नियुक्त किया उसमें वो सभी समाज को आगे लाकर पार्टी को नया गति प्रदान करेंगे।पूरब मंत्री श्री कृपा नाथ पाठक ने नए अध्यक्ष को पूरी ऊर्जा से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के शुभकामनाएं दी।

संचालन टेक नाथ पाठक ने किया।अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुबोध मंडल ने कहा कि अभिनंदन समारोह में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे सभी पंचायतों और बूथों पर पार्टी की विचारधारा और राहुलजी के विचारों को फैलाने का आह्वान किया। वक्ताओं में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भावना झा, नलिनी रंजन झा जी, किशोरजी,राम एक़वाल जी, पासवान जी, राशिद फाकरी,मो सब्बीर जी,सुनीलजी, शाहिद हुसैन, मीणा देवी कुशवाहा, आलोक झा,रणधीर सेन,आनंद झा,सुरेन्द्र महतो,नित्यानंद झा, राजदेव मंडल जी,कन्हैया झा जी,सत्येंद्र पासवान जी,अजहर गुड्डू,संजय झा, विवेकानंद झा,अजय राय, सहित दर्जनों नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर