Monday, December 8, 2025
No menu items!
Homeधर्मअल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना के निदेश के आलोक में हज- 2025...

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना के निदेश के आलोक में हज- 2025 के मुबारक यात्रा के संदर्भ में मधुबनी जिला से हज यात्रा हेतु जाने वाले कुल *69* हज यात्रियों के लिए *दुआइया मजलिस* कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

जिला जनसम्पर्क कार्यालय

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना के निदेश के आलोक में हज- 2025 के मुबारक यात्रा के संदर्भ में मधुबनी जिला से हज यात्रा हेतु जाने वाले कुल *69* हज यात्रियों के लिए *दुआइया मजलिस* कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 26.04.2025 को 11 बजे पूर्वाहन में डी0आर0डी0ए0, मधुबनी के सभाकक्ष में किया गयाl जिस में सभी हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान प्रस्थान से लेकर वतन वापसी तक वर्ती जाने वाली सभी संबंधानियों के बारे में जिला समन्वय द्वारा सभी हाजियों को अवगत कराया गया। सभी हाजियों के लिए कार्यक्रम में उपस्थित मुफ्ती, मौलाना एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा दुआ पढ़ी गई तथा सुरक्षित मुबारक यात्रा हेतु शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया।

इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, मधुबनी, निदेशक, डी0आर0डी0ए0 मधुबनी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू कोषांग, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, मधुबनी, डी0पी0एम0 जीविका, मधुबनी, जिला समन्यवक, जनाब मुफ्ती मो0 अबूजर एवं जनाब मुफ्ती शाहिद हुसैन, जनाब मो0 मुर्तुजा तथा जिले के सभी हज यात्री, हज से संबंधित जिले के जिम्मेदार लोगों, प्रसिद्ध मस्जिद के इमाम, एवं जिले के मुख्य मदरसा के प्रधान मौलवी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर