Monday, September 7, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजनगर राज परिसर में मां कामाख्या की...

मधुबनी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजनगर राज परिसर में मां कामाख्या की पूजा-अर्चना

मधुबनी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को निजी दौरे पर मधुबनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राजनगर स्थित ऐतिहासिक राज परिसर का दौरा किया और यहां स्थित कामाख्या मंदिर में मां कामाख्या की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे राजनगर प्रखंड के पिलखवार गांव पहुंचे, जहां स्थानीय निवासी शिवनाथ झा के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री लेसी सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ. अशोक यादव, स्थानीय विधायक सुजीत पासवान, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, देवेंद्र यादव और शेखर सुमन झा समेत कई नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज परिसर की ऐतिहासिक धरोहरों का लिया जायजा
राजनगर का ऐतिहासिक राज परिसर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। इनमें काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, कामाख्या मंदिर, हनुमान मंदिर, गिरिजा मंदिर, रानी महल, नौलखा पैलेस और हाथी घर प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही तैयारियां की गई थीं। अधिकारियों ने राज परिसर की ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक महत्व से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की व्यवस्था की थी। साथ ही परिसर के संरक्षण और विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज परिसर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कामाख्या मंदिर में मां कामाख्या की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राज परिसर के अन्य हिस्सों का भी निरीक्षण किया।

राज परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग लंबे समय से स्थानीय स्तर पर उठती रही है। मुख्यमंत्री के दौरे को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनगर विधायक सुजीत पासवान ने मुख्यमंत्री के दौरे को क्षेत्र के विकास के लिए नई उम्मीद बताते हुए राज परिसर के विकास के साथ कृषि कॉलेज और पावर ग्रिड जैसी मांगों को भी महत्वपूर्ण बताया।

एसएसबी कैंप में भी रुके मुख्यमंत्री
राज परिसर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए एसएसबी कैंप में भी रुके। इसके बाद उनका काफिला पिलखवार गांव के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजनगर और पिलखवार में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रही। डीएम आनंद शर्मा, एसएसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ और सदर एसडीओ चंदन कुमार झा समेत अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

राजनगर से पिलखवार तक मुख्यमंत्री के काफिले के लिए रूट, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई थींl

निजी दौरे पर पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मधुबनी दौरा मुख्य रूप से निजी कार्यक्रम को लेकर रहा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने राजनगर के ऐतिहासिक राज परिसर का दौरा कर मां कामाख्या की पूजा-अर्चना की और परिसर की ऐतिहासिक धरोहरों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में राज परिसर के संरक्षण, पर्यटन विकास और क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर