Saturday, August 1, 2026
No menu items!
HomeबिहारPM मोदी 2 अगस्त को लॉन्च करेंगे ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’...

PM मोदी 2 अगस्त को लॉन्च करेंगे ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, मधुबनी में होगा सीधा प्रसारण

मधुबनी | युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से जोड़ने के उद्देश्य से 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री Narendra Modi “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे और नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान करेंगे।

मधुबनी जिले में इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम डीआरडीए सभागार में सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। यहां प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, स्वयंसेवकों और अन्य प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी।

इसके अलावा जिले के पांच प्रखंड स्तरीय केंद्रों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें MY Bharat, NSS, NCC, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। प्रतिभागियों को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

यह अभियान देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित होगा, जिसमें एक करोड़ से अधिक युवा नशामुक्त भारत का संकल्प लेंगे। खास बात यह है कि यह केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि अगले दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार जन-जागरूकता, शपथ ग्रहण, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संवाद और सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मधुबनी के जिलाधिकारी Anand Sharma ने जिले के सभी युवाओं, शिक्षण संस्थानों, NSS, NCC, MY Bharat स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सहभागिता से ही नशामुक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। साथ ही सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर