मधुबनी जिले के जीवछ चौक, सप्ता स्थित रीजनल सेकेंडरी स्कूल ने इंटरमीडिएट (कक्षा-12) परीक्षा 2025-26 के परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर पूरे इलाके में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि स्कूल और जिले का भी नाम रोशन किया है।
इस वर्ष स्कूल की मेधावी छात्रा संजना मिश्रा ने 94.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रिंसी झा 94.20% अंकों के साथ दूसरे और महिमा झा 93.80% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा
आशुतोष कुमार मिश्रा – 93.60%
अमन कुमार – 92.60%
आयुषी कुमारी झा – 92.40%
अंकिता कृष्णा – 92.20%
प्रियांशु गौरव झा – 90.60%
सहित कुल 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय द्वारा जारी रिजल्ट रिपोर्ट के अनुसार इस बार कुल 152 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 146 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। वहीं केवल 1 छात्र अनुपस्थित रहा और 5 छात्रों को Essential Repeat मिला।
रिजल्ट के आंकड़े विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाते हैं—
17 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
34 छात्रों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए
70 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए
विद्यालय के निदेशक डॉक्टर राम श्रृंगार पांडे और प्रिंसिपल मनोज कुमार झा ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का ही यह परिणाम है।
रीजनल सेकेंडरी स्कूल के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। छात्रों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
