Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में अंबेडकर जयंती पर जिलाधिकारी व एसपी ने किया माल्यार्पण, शिक्षा...

मधुबनी में अंबेडकर जयंती पर जिलाधिकारी व एसपी ने किया माल्यार्पण, शिक्षा व समानता का दिया संदेश

मधुबनी, 14 अप्रैल 2026:

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाहरणालय, मधुबनी के तत्वावधान में नगर भवन के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सभी अधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
“संविधान से मिली सबको समान अधिकार” – जिलाधिकारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस प्रावधान किए गए, जिसका परिणाम है कि आज देश समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने सभी जिलावासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि समभाव और समानता के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें।

शिक्षा को लेकर दिया विशेष संदेश

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अतिक्रमण व शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की जानकारी आमजनों से प्राप्त करेगा, ताकि जांच कर कार्रवाई की जा सके।
इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अधिकारियों की भी रही मौजूदगी

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, डीपीआरओ परिमल कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर