मधुबनी, 14 अप्रैल 2026:
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मधुबनी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए समता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिला प्रभारी अर्जुन सहनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने भी बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल
कार्यक्रम में रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, राधा देवी, प्रशांत ठाकुर, गोपाल चौपाल, अरुण पासवान, सुनील मिश्रा, जियालाल पासवान, राकेश पासवान, कन्हैया साह, वीनू राम, अशोक राम, चंदन चौपाल, अजय राम एवं मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“संविधान हमारा सबसे बड़ा हथियार”
चंदन पासवान सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान के रूप में सबसे बड़ा हथियार दिया। उनका जीवन संघर्ष यह सिखाता है कि शिक्षा और संगठन के बल पर किसी भी चुनौती को जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के पंचतीर्थों का विकास कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है।
“अंतिम पंक्ति तक पहुंचना ही सच्ची श्रद्धांजलि” – अर्जुन सहनी
जिला प्रभारी अर्जुन सहनी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, चंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लगातार पहुंच बना रहा है, जो बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने के संकल्प के साथ हुआ।
