जयनगर/मधुबनी।
मधुबनी जिले के जयनगर में सामाजिक संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति की ओर से देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के पटना गद्दी रोड स्थित माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य, बुद्धिजीवी, महिलाएं एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य ई. आनंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत का गायन किया गया तथा उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन भी है।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। साथ ही, आने वाली पीढ़ी को भी स्वतंत्रता संग्राम और देश के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराना जरूरी है।
समारोह में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक से जुड़े सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार राउत, प्रवीर महासेठ, उपेंद्र नायक, राजेश गुप्ता, परमानन्द ठाकुर, गणेश कांस्यकार, सुनील यादव, प्रदीप नायक, कामिनी साह, मुन्नी देवी, सरिता कुमारी, नीलेश सिंह, सुधीर खरगा, सूर्यनाथ महासेठ, मनीष कारक, शम्भू प्रसाद, नवीन साह, विवेक सूरी, सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, प्रथम कुमार, मिथिलेश साह, हर्षवर्धन, सुनील कर्ण, तिवारी जी, संतोष शर्मा, अमित कुमार राउत, सुमित कुमार राउत सहित नगर के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी, महिलाएं तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और लोगों ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
