Monday, July 6, 2026
No menu items!
Homeबिहारभाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, राष्ट्र सेवा...

भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, राष्ट्र सेवा के आदर्शों को किया याद

 

मधुबनी

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं राष्ट्रीय एकता के मजबूत पक्षधर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर ही देश को और अधिक मजबूत तथा समृद्ध बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री रंजीत यादव एवं सरोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष संतोष भगत और सतीश ठाकुर, जिला आईटी सेल संयोजक आदित्य झा, कार्यालय मंत्री कन्हैया शाह, नगर महामंत्री अशोक राम, रवि रंजन, राम पुकार ठाकुर, महेश कुमार दास, गौतम किशोर राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर