मधुबनी।
शहर के स्टेडियम रोड स्थित संसदीय कार्यालय में मधुबनी के लोकप्रिय सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सांसद को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया और सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की बात कही।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव लगातार जनता की समस्याओं को संसद और संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद का जनसरोकार और क्षेत्र के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर सभी लोगों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और राजनीतिक जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त हों।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, कार्यालय मंत्री कन्हैया साह, वीरेंद्र मेहता, सुनील कुंवर, जगरनाथ राय, रवि महतो, राम पुकार ठाकुर, रवि रंजन, देबू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
