Saturday, June 20, 2026
No menu items!
HomeमधुबनीNEET परीक्षा 2026 को लेकर मधुबनी पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को...

NEET परीक्षा 2026 को लेकर मधुबनी पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

 

निष्पक्ष और कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, गश्ती और यातायात व्यवस्था के निर्देश

मधुबनी। आगामी के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर मधुबनी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शनिवार, 20 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक, मधुबनी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, लगातार गश्ती करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम आवाजाही की व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रमुख मार्गों, परीक्षा केंद्रों के आसपास तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए, ताकि जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों, दलालों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह, अनुशासनहीनता या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और शांतिपूर्ण संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय थाना पुलिस, यातायात पुलिस और परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

मधुबनी पुलिस की ओर से अभ्यर्थियों और अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या संबंधित थाना को दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर