Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Homeमधुबनीराजनीतिदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों...

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर सरकार को घेरा

 

नई दिल्ली।

देश में बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा जुटे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति की राजनीति की जा रही है, जबकि देश का युवा रोजगार और बेहतर शिक्षा की मांग कर रहा है।

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों का समय और मेहनत लगा रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, परीक्षा रद्द होने और कथित गड़बड़ियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए और रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान की राजनीति से न तो किसी युवा को नौकरी मिलने वाली है और न ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने वाला है। देश के युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया चाहिए। इसी मांग को लेकर हजारों युवाओं ने दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की है।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी खुद को युवाओं और आम लोगों के मुद्दों की आवाज बताती है। हाल के दिनों में इस संगठन की गतिविधियों और बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर