Friday, May 22, 2026
No menu items!
Homeबिहारस्वच्छता की ओर नगर पंचायत घोघरडीहा का कदम, बच्चों को बनाया परिवर्तन...

स्वच्छता की ओर नगर पंचायत घोघरडीहा का कदम, बच्चों को बनाया परिवर्तन का दूत

 

बचपन से स्वच्छता की आदत, स्वस्थ समाज की नींव” — नौशाद आलम

मधुबनी, 22 मई 2026:

जिला गंगा समिति एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत घोघरडीहा द्वारा राजकीय बुनियादी विद्यालय, घोघरडीहा बाजार में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, खुले में शौच की रोकथाम तथा नदियों एवं जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कचरे के सही निपटान एवं सूखा-गीला कचरा अलग रखने के महत्व की जानकारी दी गई। स्वच्छता साथियों और विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि सही कचरा प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण एवं पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलता है।

सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ रखने की अपील की।

डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि जिला गंगा समिति द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का कम उपयोग करने, जलस्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने और कचरे के सही निपटान की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर