Sunday, May 17, 2026
No menu items!
Homeबिहाररहिका पीएचसी में मनाया गया डेंगू दिवस, सतलखा हाई स्कूल में चला...

रहिका पीएचसी में मनाया गया डेंगू दिवस, सतलखा हाई स्कूल में चला जागरूकता अभियान

रहिका, मधुबनी | 16 मई 2026
डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहिका में डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शांतनु रंजन ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आम लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के लक्षण, इसके फैलने के कारण तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर एवं आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। साथ ही लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर सभी मेडिकल ऑफिसर, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने डेंगू उन्मूलन को लेकर जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सतलखा हाई स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीप्ति एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को डेंगू से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, शरीर दर्द, सिर दर्द या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए।

वेक्टर जनित रोग परवेक्षक राकेश रंजन ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों की छत, कूलर, गमले एवं आसपास जमा पानी की नियमित सफाई करें, ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़े।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि डेंगू को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर