मधुबनी | 27 अप्रैल 2026
जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली” के अंतर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में “सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।
जनसंवाद में उठे प्रमुख मुद्दे
इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण जनसमस्याएं सामने आईं, जिनमें प्रमुख रूप से:
भूमि अतिक्रमण का मामला:
ग्राम नवटोल, पोस्ट भराम, थाना भैरवस्थान निवासी डॉ. ललन कुमार झा ने अपने निजी भूमि पर भाइयों द्वारा जबरन अतिक्रमण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पंचायत आरक्षण संबंधी आवेदन:
ग्राम ककना, पंचायत श्रीपुरहाटी दक्षिण, थाना पंडौल निवासी किरण कुमारी ने वर्ष 2001 से अब तक मुखिया पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
शिक्षक वेतन भुगतान मामला:
प्रखंड फुलपरास स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक विंध्यवासिनी ने अंतर वेतन की बकाया राशि के भुगतान हेतु आवेदन दिया, जिस पर संबंधित विभाग को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया गया।
️ प्रशासन की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे और लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा:
“प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।”
उन्होंने यह भी कहा कि “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना है, जिससे प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक और त्वरित सेवाएं प्राप्त हो सकें।
आपदा प्रबंधन हेतु अपील
अंत में जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की:
