Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता अनावश्यक...

मधुबनी जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता अनावश्यक भीड़ और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील

 

मधुबनी | 27 अप्रैल 2026

मधुबनी जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

एलपीजी गैस की स्थिति

दिनांक 27 अप्रैल 2026 को जिले में 50,843 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
जिले में गैस आपूर्ति के लिए विभिन्न कंपनियों के कुल 103 अधिकृत वितरक कार्यरत हैं।

01 मार्च 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक
कुल बुकिंग: 7,87,036 सिलेंडर
डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग का समय:
शहरी क्षेत्र: 25 दिन
ग्रामीण क्षेत्र: 45 दिन

उपभोक्ताओं को सलाह:

गैस सिलेंडर प्राप्त करते समय मोबाइल पर प्राप्त OTP (DAC) का उपयोग करें
केवल अधिकृत वेंडर से ही सिलेंडर प्राप्त करें
सभी एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है

⚠️ महत्वपूर्ण अपील:

अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और पैनिक बुकिंग से बचें।
शिकायत एवं सहायता
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:
LPG ग्राहक सेवा: 1906
IOCL टोल फ्री: 1800-2333-555
BPCL टोल फ्री: 1800-22-4344
HPCL टोल फ्री: 1800-2333-555

इसके अलावा, अपनी शिकायत या सुझाव इस लिंक पर दर्ज करें:

जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता

दिनांक 27 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर:
पेट्रोल: 4,25,000 लीटर
डीजल (हाई स्पीड डीजल): 5,70,700 लीटर
उपलब्ध है।
आमजन से अपील है कि पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें।

कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर

जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर