Wednesday, March 4, 2026
No menu items!
Homeत्योहारआनंद शर्मा ने जिलेवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

आनंद शर्मा ने जिलेवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

मधुबनी — 4 मार्च 2026(निदा परवीन)
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर समाज को सद्भाव और अपनत्व के रंगों से सराबोर करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे मर्यादित, जिम्मेदार और सुरक्षित ढंग से होली का उत्सव मनाएं। किसी भी प्रकार की असावधानी, नशाखोरी या अनुचित व्यवहार से दूर रहें और समाज में शांति, अनुशासन एवं भाईचारे को बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

अंत में जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुखद एवं रंगों से सराबोर होली की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, उल्लास और सकारात्मकता के नए रंग घोले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर