मधुबनी: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च करता हुआ नजर आया। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और त्योहार को प्रेम व सौहार्द के साथ
