Friday, February 13, 2026
No menu items!
Homeबिहाररहिका में 53वां ‘मिथिला विभूति स्मृति पर्व’ 27 फरवरी से किरण,...

रहिका में 53वां ‘मिथिला विभूति स्मृति पर्व’ 27 फरवरी से किरण, यात्री, रविन्द्र-महेंद्र और चुनचुन मिश्र पुरस्कारों की घोषणा

 

रहिका, मधुबनी

मैथिल समाज रहिका के महासचिव प्रो. शीतलांबर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिदिवसीय 53वां मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

संस्था की परंपरा के अनुसार इस अवसर पर चार प्रमुख सम्मान प्रदान किए जाएंगे—

किरण पुरस्कार (कथा/गद्य संग्रह)

यात्री पुरस्कार (कविता संग्रह)

रविन्द्र-महेंद्र पुरस्कार (मैथिली लोकगीत-संगीत)

चुनचुन मिश्र पुरस्कार (मिथिला-मैथिली के लिए संघर्षरत व्यक्तित्व)

इन हस्तियों का हुआ चयन

प्रो. झा ने बताया कि इस वर्ष:

‘किरण पुरस्कार’ के लिए गंगनाथ गंगेश की कथेतर गद्य संग्रह पुस्तक “मेघडंबर” का चयन किया गया है।

‘यात्री पुरस्कार’ के लिए विकास वत्सनाभ की कविता संग्रह “नेपथ्य सँ अबैत हाक” को चुना गया है।

‘रविन्द्र-महेंद्र पुरस्कार’ मैथिली गीत-संगीत के लोकगायक अवनींद्र नाथ ठाकुर को प्रदान किया जाएगा।

‘चुनचुन मिश्र पुरस्कार’ मिथिला-मैथिली आंदोलनी चेतना समिति के अध्यक्ष विवेकानंद झा को दिया जाएगा।

संस्था द्वारा सभी पुरस्कारों में सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र तथा मिथिला की परंपरा अनुसार पाग एवं दोपटा से सम्मानित किया जाता है।

पुरस्कार वितरण की तिथि

28 फरवरी: किरण एवं यात्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

1 मार्च: रविन्द्र-महेंद्र एवं चुनचुन मिश्र पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बधाइयों का तांता

पुरस्कारों की घोषणा के बाद कई गणमान्य लोगों ने चयनित प्रतिभाओं को बधाई दी है। संस्था के संरक्षक विधायक आसिफ अहमद, साहित्य अकादमी से सम्मानित उदयचंद्र झा विनोद, संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ, सह संरक्षक डॉ. हेमचंद्र झा सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

मैथिल समाज रहिका द्वारा आयोजित यह समारोह हर वर्ष मिथिला की सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक चेतना को नई दिशा देने का कार्य करता रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर