Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में नए नगर निकायों के गठन एवं पुराने निकायों के उत्क्रमण...

मधुबनी में नए नगर निकायों के गठन एवं पुराने निकायों के उत्क्रमण को लेकर समीक्षा बैठक


मधुबनी। जिले में नए नगर निकायों के गठन एवं पुराने नगर निकायों के उत्क्रमण को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों के प्रस्तावित क्षेत्र और उसमें शामिल किए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों एवं ग्रामों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने की। बैठक में नगर निगम मधुबनी के उप नगर आयुक्त, टाउन प्लानर तथा रहिका, पंडौल एवं राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी संबंधित प्रखंडों में नगर निकायों के प्रस्तावित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। विशेष रूप से छूटे हुए प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, ग्रामों एवं चिकित्सा संस्थानों को भी प्रस्तावित क्षेत्र में सम्मिलित किए जाने पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने क्षेत्रवार जानकारी प्रस्तुत की, जिसके आधार पर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निकायों के गठन एवं उत्क्रमण से संबंधित प्रस्ताव तैयार करते समय सभी आवश्यक पहलुओं का ध्यान रखने तथा छूटे हुए महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों के साथ-साथ संबंधित ग्रामों को भी नियमानुसार शामिल करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक का उद्देश्य जिले में नगर निकायों के विस्तार एवं पुनर्गठन की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना तथा संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन की दिशा में आवश्यक कदम उठाना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर