उर्दू निदेशालय के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए “जिला उर्दू नामा, मधुबनी” का प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पत्रिका को अधिक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और साहित्यिक रूप से उत्कृष्ट बनाने के उद्देश्य से जिले के लेखकों, साहित्यकारों एवं कवियों से लेख, रचनाएं और कविताएं आमंत्रित की गई हैं।
जिला उर्दू भाषा कोषांग, मधुबनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पत्रिका में मधुबनी जिले से जुड़े साहित्यिक, सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक, पर्यावरणीय तथा समसामयिक विषयों पर आधारित मौलिक रचनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
धार्मिक और राजनीतिक विषयों की रचनाएं नहीं होंगी शामिल
प्रकाशन के लिए केवल गैर-धार्मिक और गैर-राजनीतिक विषयों पर आधारित रचनाओं को ही स्वीकार किया जाएगा। किसी भी प्रकार की धार्मिक अथवा राजनीतिक लेख, कविता या रचना पत्रिका में शामिल नहीं की जाएगी।
मानदेय नहीं मिलेगा
प्रकाशन के लिए चयनित लेखक, साहित्यकार या कवि को किसी प्रकार का मानदेय अथवा प्रोत्साहन राशि प्रदान नहीं की जाएगी। यह पहल पूरी तरह स्वैच्छिक साहित्यिक योगदान पर आधारित होगी।
10 जून तक भेज सकते हैं रचनाएं
इच्छुक लेखक, कवि और साहित्यकार अपनी मौलिक रचनाएं 10 जून 2026 तक जमा कर सकते हैं। रचनाएं निम्न माध्यमों से भेजी जा सकती हैं—
जिला उर्दू भाषा कोषांग, मधुबनी कार्यालय में सीधे जमा
ईमेल के माध्यम से:
urducellmadhubani@gmail.com
साहित्यकारों से सहभागिता की अपील
जिला प्रशासन ने जिले के उर्दू साहित्यकारों, युवा लेखकों और कवियों से इस महत्वपूर्ण प्रकाशन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि मधुबनी की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक मंच मिल सके।
आपदा नहीं है भारी, यदि पूरी है तैयारी।
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर संपर्क किया जा सकता है।
