Monday, April 20, 2026
No menu items!
Homeबिहारउत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां

उत्सवी माहौल में गूंजा स्व-गणना का संदेश, कला जत्था ने बांधा समां

20 अप्रैल 2026

मधुबनी: जनगणना-2027 के तहत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला जत्था की टीम ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के महत्व से अवगत कराया।

स्थानीय मैथिली गीत — “आईब गेलै जनगणना के समैया यो भैया, सब मिली क चलू, स्वगणना करै” — ने उपस्थित लोगों में जागरूकता के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी उत्पन्न किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और नृत्य-गीतों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

डीएम-एसपी ने ‘हैंड सेल्फी’ के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने “हैंड सेल्फी” के माध्यम से स्व-गणना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जिसके चलते बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों में सेल्फी लेने की होड़ देखी गई। यह पहल आधुनिक तकनीक के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को अभियान से जोड़ने का एक प्रभावी तरीका साबित हुई।

हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसमर्थन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित नागरिकों ने हस्ताक्षर कर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं स्व-गणना करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
यह पहल जनभागीदारी को मजबूत करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा) शैलेश कुमार, नगर आयुक्त उमेश भारती, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, उप-निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शपरिमल कुमार, उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

स्व-गणना: सशक्त नागरिक, सशक्त राष्ट्र की ओर एक कदम

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें। यह न केवल एक नागरिक कर्तव्य है, बल्कि देश के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर