Sunday, October 25, 2026
No menu items!
Homeबिहारमधुबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’,...

मधुबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’, विकसित भारत का लिया संकल्प

139वें एपिसोड का हुआ लाइव प्रसारण, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव बोले—जनभागीदारी से मजबूत होगा राष्ट्र निर्माण

मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को रविवार को मधुबनी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। शहर के सुभाष चौक स्थित बूथ संख्या-44 पर इंडिया गोल्ड प्लाजा द वेंडिंग मॉल के ऊपरी हॉल में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान विकसित भारत, विकसित बिहार, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को सामने लाने का प्रेरक माध्यम है। उन्होंने बिहार के मखाना सहित स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और स्वदेशी को बढ़ावा देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
वहीं, विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों देशवासियों के अनुभवों और आकांक्षाओं को जोड़ने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर मेयर अरुण राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण पूर्वे, देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार सहित कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने और विकसित भारत-विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर