मधुबनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधुबनी के निर्भापुर स्थित हिंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को लेकर विद्यालय परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण समारोह रहा, जो सुबह 9:15 बजे आयोजित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों में देशप्रेम और नेतृत्व की भावना विकसित करना उद्देश्य
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री मिहिर कुमार झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ देशप्रेम, अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का भी अवसर प्रदान करते हैं।
विद्यालय की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर श्रीमती ममता झा सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में इंदु शेखर झा, मीनू झा, मुकेश कुमार झा, निर्भय कुमार झा, रश्मि कुमारी, मुकेश रॉय, नरेंद्र कुमार, स्मिता, सोनू सर, सावित्री मिश्रा, दिनेश जी और मुस्तकीम सर सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में इंदु शेखर झा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए Vote of Thanks दिया।
समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा। तिरंगे के सम्मान और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।
