मधुबनी। जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत लौकहा थाना क्षेत्र में चिमनी दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी ली और पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पर कार्यरत मजदूर मो. नवीन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।
DIG ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी ली और पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) योगेन्द्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, फूलपरास एसडीपीओ अमित कुमार तथा झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के आठ थानों के थानाध्यक्ष भी सुरक्षा व्यवस्था और जांच कार्य में जुटे रहे।
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। एहतियातन सात थानों की पुलिस बल तैनात की गई है तथा गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
चिमनी मालिक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुलिस के अनुसार मामले में चिमनी मालिक अनिल सुराणा और गौरव सुराणा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार कार्रवाई का सामना करना होगा।
