Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
Homeबिहारसरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर :...

सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर : प्रभारी मंत्री लेशी सिंह

 

मधुबनी। झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत काको पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार सरकार की भवन निर्माण विभाग मंत्री सह मधुबनी जिला प्रभारी मंत्री Leshi Singh ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक एवं युवा पहुंचे। लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अपने संबोधन में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी मंच है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
इस मौके पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर