बेगूसराय में 1 से 3 नवंबर तक होगा आयोजन, जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
मधुबनी। जिले के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के जिला स्तरीय आयोजन में जिले के 8 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है।
चयनित छात्र-छात्राएं 1 से 3 नवंबर तक बेगूसराय के माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मधुबनी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन 8 प्रतिभाओं का हुआ चयन
शुभम कुमार — शारदा विद्यापीठ, लखनौर
गायत्री मिश्रा — रीजनल सेकेंडरी स्कूल, मधुबनी
मानसी — रीजनल सेकेंडरी स्कूल, मधुबनी
प्रिंस कुमार — प्लस टू हाई स्कूल, पुरसौलिया
विनायक मिश्रा — मनमोहन प्लस टू हाई स्कूल, रामपट्टी
अनन्या सिंह — रोज पब्लिक स्कूल, मधुबनी
प्रिंस कुमार — आईएस प्लस टू हाई स्कूल, बासोपट्टी
अनन्या — रीजनल सेकेंडरी स्कूल, मधुबनी
बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य संरक्षक डॉ. आर.एस. पांडेय एवं जिला शैक्षिक समन्वयक डॉ. मनोज कुमार झा ने चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय “निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार” रखा गया है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी और विज्ञान शिक्षक भी मौजूद रहे।
