Friday, October 16, 2026
No menu items!
Homeझारखंडमधुबनी में पुलिस का बड़ा एक्शन: 57 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 वारंटियों पर...

मधुबनी में पुलिस का बड़ा एक्शन: 57 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 वारंटियों पर कसा शिकंजा

विशेष अभियान में 146.76 किलो गांजा और 260 लीटर शराब बरामद, 77 वाहनों से 1.17 लाख रुपये जुर्माना वसूला
मधुबनी | 31 अगस्त 2026: मधुबनी जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशन में 30 अगस्त 2026 को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ-साथ लंबित वारंट एवं न्यायालयीय आदेशों का निष्पादन करना था।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिले में कार्रवाई करते हुए कुल 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अकेले 40 वारंटी अभियुक्त शामिल हैं।

35 वारंट और 129 सम्मन का निष्पादन
अभियान के दौरान पुलिस ने 35 वारंट, 5 इश्तेहार, 129 सम्मन और 1 कुर्की का निष्पादन किया। गंभीर शीर्ष के मामलों—हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला सहित अन्य आपराधिक मामलों—में वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कारोबार के 10, NDPS Act के 1, SC/ST Act के 1 और हत्या के प्रयास के मामलों के 3 अभियुक्त शामिल हैं। इसके अलावा वारंट के 40 तथा अन्य मामलों के 2 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

146.76 किलो गांजा और 260 लीटर शराब जब्त
अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार पर भी बड़ी कार्रवाई की। जिले में 146.76 किलोग्राम गांजा और 260 लीटर देशी/विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 3 मोटरसाइकिल और 1 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया।

यातायात नियमों पर भी सख्ती
अपराध नियंत्रण के साथ जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 77 वाहनों से कुल 1,17,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मधुबनी पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में अपराधियों, वारंटियों और अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। पुलिस ने आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

मधुबनी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अभी अभी

लोकप्रिय खबर