भारत द्वारा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी स्वर्णिम गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च की रात अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित कर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया हैI]
स्वर्णिम गुप्ता ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, टीमवर्क और समर्पण के कारण ही देश को यह बड़ी सफलता मिली है। यह जीत आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
स्वर्णिम गुप्ता ने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर, खिलाड़ी ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल समेत टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
